Jalandhar News: जालंधर की इस फैक्ट्री में चल रहा था गायों को काटने का काम, दुबई एक्सपोर्ट होता था गौमांस, बांग्लादेशी समेत 13 मुस्लिम युवक गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक फरार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के धोगड़ी रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुरानी फैक्ट्री में गौ मांस का व्यापार किया जाता था। यह फैक्ट्री नेहा टोका के नाम से पहले चल रही थी। एडवांस टूल्स फैक्ट्री के बिल्कुल सामने बंद पड़ी इस फैक्ट्री में अब गौ मांस का बिजनेस किया जाता था। इसका पर्दाफाश पुलिस ने किया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक नेहा टोका की बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्री में पंजाब भर से गायों को लाकर काटा जाता था। उसके बाद गौ मांस को खाड़ी देशों में एक्सपोर्ट किया जाता था। पुलिस ने छापा मारकर 13 लोगों को पकड़ा है। सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए ज्यादातर लोग बांग्लादेशी हैं। जो गायों को लाकर इस फैक्ट्री में काटते थे और फिर इसे दुबई एक्सपोर्ट किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित नेहा टोका की बंद पड़ी फैक्ट्री में क्विंटलों के हिसाब से गौ मांस सहित 13 लोगों को काबू गिरफ्तार किया गया है। गौ रक्षा दल के प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को काबू किया।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मांस से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। एसएचओ मंजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पकड़े गए 13 युवकों के बारे जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर काबू कर लिया है। पुलिस इस मामले में नेहा टोका फैक्ट्री मालिक को अभी तक जांच में नामजद नहीं किया है। कहा जा रहा है कि नेहा टोका फैक्ट्री मालिक फरार है। पुलिस फैक्ट्री के मालिक को काबू करने के लिए छापेमारी रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इसमें नेहा टोका फैक्ट्री के साथ दो अन्य फैक्ट्री मालिकों की पार्टनरशिप है।

उधर, इस संबंध में नेहा टोका समेत दो अन्य इंडस्ट्री मालिकों से पक्ष जानने की कोशिश की गई है। लेकिन इन फैक्ट्री मालिकों के फोन नंबर नहीं मिल रहे हैं। नेहा टोका समेत दो अन्य फैक्ट्री मालिक अगर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो डेली संवाद के नंबर 8847567663 पर फोन या WhatsApp कर अपना पक्ष ऱख सकते हैं। इसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *