Jalandhar News: जालंधर में फिर फायरिंग, महिला ने BMS फैशन के मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर गोलीबारी हुई है। यहां गोलियां प्रॉपर्टी के विवाद में चली हैं। आरोप है कि लम्मा पिंड रोड पर BMS फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने फायरिंग अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जिस घर पर फायरिंग हुई, उसकी मालकिन ने आरोप लगाया कि लक्ष्य वर्मा ने उनकी दुकानों पर कब्जा कर रखा है। वह उनसे जिस जमीन पर दुकानें हैं, उसके कागजात मांगता है। इसे लेकर अक्सर झगड़े करता रहता है। देर रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य सड़क पर खड़े होकर अपने दोस्तों और भाई प्रथम वर्मा के साथ शराब पी रहा थे। पहले गालियां निकालीं और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में फोन भी किया, लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि वह सुबह आएंगे। परिवार के लोगों ने कहा कि बाद में वह आए भी, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना मौके से लौट गए। उन्होंने घर की दीवार पर लगी गोलियों के निशान भी दिखाए। पुलिस ने गोलियों के खोल भी शायद बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं, इस संबंध में बीएमएस फैशन स्टोर के मालिक लक्ष्य वर्मा का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच आफ बता रहा था। लक्ष्य वर्मा अगर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वह डेली संवाद के 8847567663 पर फोन य़ा WhatsApp नंबर पर अपना पक्ष भेज सकते हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *