डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर-नकोदर रोड पर अवैध तरीके से दुकानें बनाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। नकोदर रोड पर कई अवैध दुकानें बन रही हैं, शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अब इसकी शिकायत विजीलैंस से की जाएगी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि नकोदर रोड पर खांबड़ा में मालको गेट के पास अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताय़ा कि श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल (बैकसाइड एलडिको) के सामने कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई है।
रवि छाबड़ा के मुताबिक इसकी शिकायत जेडीए के प्रशासक दीपशिखा शर्मा से की थी। दीपशिखा शर्मा ने शिकायत पर कार्रवाई के आदेश भी दे दिए, लेकिन संबंधित एडसीओ और जेई एक्शन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत अब विजीलैंस से करेंगे। रवि छाबड़ा के मुताबिक इन अवैध दुकानों से सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
आपको बता दें कि यह मकहमा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है। जिससे इनके अफसर बेहद ही सख्त है। फिलहाल खांबड़ा की अवैध दुकानों पर कार्रवाई न होते देख कर शिकायतकर्ता इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी करने जा रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता









