डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर बस्तियात इलाके में काटी गई अवैध कालोनी में आज अवैध रूप से सीवरेज पाइप जोड़ने को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। बस्ती पीरदाद रोड पर पूर्व पार्षद बलदेव सिंह देव के घर के सामने काटी गई अवैध कालोनी में अवैध रूप से सीवरेज लाइन जोड़ने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बस्ती पीरदाद रोड पर अवैध कालोनी में अवैध रूप से सीवरेज कनैक्शन जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जताई। बावजूद इसके कालोनाइजर के कारिंदों ने जबरन सीवरेज लाइन जोड़ने के लिए गड्ढा खुदवा दिया। अब रात में पाइप बिछाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें : जालंधर में दिनदहाड़े लूट, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने कर डाला बड़ा कांड
आपको बता दें कि बस्ती पीरदाद रोड पर अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इसमें पानी का कनैक्शन तो अवैध तरीके से पहले जोड़ दिया गया था, लेकिन सीवरेज कनैक्शन नहीं था। जिसे लेकर अब सीवरेज कनैक्शन किया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम के एसई अनुराग महाजन ने कहा है कि अवैध कालोनी में किसी तरह से सीवरेज लाइन नहीं जोड़ा जा सकता है।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता









