Punjab News: पुलिस थाने के SHO और तीन ASI के खिलाफ बड़ा एक्शन, युवती के साथ किया था गंदा काम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पुलिस थाने में एक युवती को थर्ड डिग्री देने के मामले में सरकार ने SHO समेत तीन ASI पर कार्रवाई की है। इन चारों पुलिस अधिकारियों को फिलहाल लाइन हाजिर करते हुए इनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। मामला एक जज के घर में चोरी का था। जिसमें पुलिस ने एक युवकी तो हिरासत में लिया था।

ये भी पढ़ें : जालंधर में दिनदहाड़े लूट, गन प्वाइंट पर लुटेरों ने कर डाला बड़ा कांड

जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के एक जज के घर में हुई चारो के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय युवती को काबू किया था। इसके बाद उक्त युवती को पुलिस थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से थाना सिटी के एसएचओ गुरमीत सिंह, एएसआई मंगल सिंह, एएसआई अश्विनी कुमार और एएसआई सरवण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

आपको बता दें कि गत दिनों गुरदासपुर में एक जज के घर से 22 तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपए नकदी चुराने का मामला सामने आया था। इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने अपनी साख बचाने के लिए उक्त अधिकारी के घर में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती को केवल संदेह के आधार पर उठा लिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

युवती का आरोप है कि थाना प्रभारी व उसके साथियों ने दो दिन तक उसे अवैध तौर पर सरकारी क्वार्टरों में रखकर अमानवीय यातनाएं दीं। गांव आले चक्क निवासी ममता (23) पुत्री तरसेम मसीह ने बताया था कि वह जज अधिकारी के घर साफ-सफाई का काम करती है।

अधिकारी के घर में चोरी के संदेह में उसे थाना सिटी पुलिस ने उसे घर से उठा लिया। उसका आरोप है कि इसके बाद थाना सिटी एसएचओ गुरमीत सिंह और तीन अन्य एएसआई उसे उठाकर पुलिस क्वार्टरों में ले गए। वहां पर उसे अमानवीय यातनाएं दी गई। उसे दो दिन तक सरकारी क्वार्टरों में रखकर अत्याचार किया गया। इसके बाद उसके गांव के सरपंच कुलवंत सिंह को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *