School Closed: 20 हजार से ज्यादा स्कूलों में आज छुट्टी, प्रिंसीपल और टीचर ने दिया समर्थन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ/आजमगढ़। School Closed: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। आजमगढ़ चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी और जमानत खारिज होने के विरोध में अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने 8 अगस्त यानि आज पूरे प्रदेश में स्कूल बंद करने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

आज प्रदेश के सीबीएसई, आइसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्ड से संचालित निजी, मिशनरीज स्कूल बंद रहेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल व शिक्षक की जमानत खारिज होने पर रोष जताया है। हालांकि सरकारी स्कूल खुले हैं। बेसिक और परिषदीय विद्यालय में छुट्टी नहीं है।

आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। बताया जा रहा है कि छात्रा के पास से मोबाइल पकड़ा गया, इसमें स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का कहना है कि स्कूल कभी भी अपने बच्चों का अहित नहीं चाहता है, फिर भी हर बार कोई भी घटना होती थी तो दोषी स्कूल प्रबंधन को माना जाता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आज अभिभावक कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होते, जरा जरा सी बात पर एफआईआर की धमकी मिलती है। विद्यार्थियों ने इसी कारण से शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान देना बंद कर दिया है। इससे पहले पदाधिकारियों ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद से भी मिले। इसमें उन्होंने ऐसे प्रकरण में एक गाइड लाइन बनाने का आश्वासन दिया।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *