Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर ऋषि पाल सिंह ने संभाला पदभार, अफसरों के साथ मीटिंग में दिए ये निर्देश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने आज अपना पदभार संभाल लिया। 2014 बैच के आईएएस अफसर ऋषि पाल सिंह को जालंधर नगर निगम का कमिश्नर तैनात किया गया। इससे पहले सरकार ने अभिजीत कपलीश को कमिश्नर के पद से हटा दिया था।

अभिजीत कपलीश को हटाकर सरकार ने मानसा के डिप्टी कमिश्नर ऋषिपाल सिंह को जालंधर का कमिश्नर तैनात किया। ऋषिपाल तरनतारन में डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। आज उन्होंने पदभार संभालते ही निगम अफसरों के साथ मीटिंग की।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पदभार संभालने के बाद ऋषि पाल सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता पंजाब सरकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्मार्ट सिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और निचले स्तर तक सुविधाएं मुहैया कराना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि विशिष्ट नागरिक सेवाओं में और अधिक सुधार लाने के अलावा उनका ध्यान शहर के समग्र विकास पर भी होगा।

जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर ऋषिपाल सिंह अफसरों के साथ मीटिंग करते हुए
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

नए नगर कमिश्नर ने यह भी कहा कि बकाया वसूली भी अहम होगी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्टों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *