Punjab News: विदेश गए पंजाबी युवक की हादसे में मौत, घर में मची चीख पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इटली। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर इटली से सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के एक युवक की इटली में मौत हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माछीवाड़ा क्षेत्र के गांव लुबाणगढ़ के युवक की इटली में मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम अवतार सिंह (40) था। वह इटली के मंटूआ जिले में अपनी पत्नी और बच्चे समेत रहता था और वहां ईमारतों का काम करता था। ईमारतों के निर्माण दौरान तीसरी मंजिल से उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

जिससे बाद उसको अस्पताल ले जाया गया यहां उसकी मौत हो गयी। बता दे कि अवतार सिंह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था जो रोजगार के लिए इटली गया था। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है। इसके साथ ही मृतक के शव को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *