Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश सिंगला की 4 संपत्तियों को किया ज़ब्त

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला की लुधियाना स्थित चार संपत्तियां ज़ब्त (अटैच) की गई हैं। यह कार्यवाही डॉ. अजीत अतरी स्पेशल जज, लुधियाना की अदालत द्वारा 8 अगस्त, 2023 को जारी एैड अंतरिम अटैचमैंट ऑर्डर के अंतर्गत की गई।

जिक्रयोग्य है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, उसके नज़दीकी राकेश कुमार सिंगला और अन्यों के विरुद्ध साल 2020-21 के लिए अलग-अलग ठेकेदारों को लेबर, ढुलाई के टैंडरों की ग़ैर-कानूनी अलॉटमैंट के सम्बन्ध में थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में एफ.आई.आर. नं. 11 तारीख़ 16-08-2022 को आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कानून की धारा 7, 8, 12, 13 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस मामले में मुलजि़म राकेश कुमार सिंगला को 03.12.2022 को पी.ओ. (भगौड़ा) घोषित किया गया था और उसके खि़लाफ़ रैड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार सिंगला ने विभाग में अपनी तैनाती के दौरान और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की केंद्रीय विजीलैंस समिति (सी.वी.सी.) के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान कई संपत्तियाँ खरीदी थीं।

विजीलैंस को जांच के दौरान पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने अबादी गुरू अमरदास नगर लुधियाना में एक प्लॉट (298/66 वर्ग गज), भाई रणधीर सिंह नगर लुधियाना में 150-150 वर्ग गज के दो प्लॉट, राजगुरू नगर लुधियाना में एक मकान नं. 164-ए (क्षेत्र 300 वर्ग गज) और एक फ्लैट (क्षेत्र 193.60 वर्ग गज) नं. 304, श्रेणी-ए, दूसरी मंजिल, आर.सी.एस. पंजाब सहकारी सभा, गज़टिड अफ़सर, सैक्टर 48-ए, चंडीगढ़ पाँच संपत्तियाँ खरीदी थीं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह सभी पाँच संपत्तियाँ उसने 01-04-2011 से 31-07-2022 के समय के दौरान अपनी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी थीं। इनमें से लुधियाना स्थित चार संपत्तियाँ ज़ब्त की गई हैं। इस सम्बन्धी राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला दोनों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) (बी), 13(2) और आई.पी.सी. की धारा 120-बी के अंतर्गत एफ.आई.आर नं. 8 तारीख़ 19.04.2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में आमदन से अधिक जायदाद बनाने सम्बन्धी अलग आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि यह दोनों पति-पत्नी इस मामले में भगौड़े हैं। उन्होंने बताया कि 01-04-2011 से 31-07-2022 तक के जांच समय के दौरान राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला की आमदन 2,59,68,952 रुपए थी, जबकि उनके द्वारा 4,43,87,182 रुपए खर्च किए गए, जोकि उनकी आमदन के स्पष्ट रूप से स्रोतों की अपेक्षा 70.92 प्रतिशत (1,84,18,230 रुपए) अधिक है।

विजीलैंस ब्यूरो ने छह और संपत्तियों का लगाया पता

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को राकेश सिंगला द्वारा अपनी पत्नी रचना सिंगला और पुत्र स्वराज सिंगला के नाम पर खरीदी छह और संपत्तियों का भी पता लगा है। इनमें से पाँच संपत्तियाँ वसीका 1179/30.6.21 (क्षेत्र 95.51 वर्ग गज), वसीका 1180/30.6.21 (क्षेत्र 98.47 वर्ग गज) है।

वसीका 1181/30.6.21 (क्षेत्र 121.51 वर्ग गज), वसीका 1182/30.6.21 (क्षेत्र 98.47 वर्ग गज), वसीका 1183/30.6.21 (क्षेत्र 98.51 वर्ग गज) लुधियाना जिले में सैलीब्रेशन बाज़ार, जी.टी. रोड खन्ना में स्थित हैं। इसके अलावा तारीख़ 02/05/2013 को न्यू चंडीगढ़ में रचना सिंगला के नाम पर 79.04 वर्ग मीटर का एक एस.सी.ओ. खरीदा गया। मुलजि़म को इन सभी छह संपत्तियों से प्रति माह तकरीबन 2 लाख रुपए किराया आ रहा है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *