Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब में हाई अलर्ट, पूरे राज्य में दिन-रात चौकसी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Independence Day 2023: सीमावर्ती राज्य होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब हाई अलर्ट पर है। डीजीपी गौरव यादव करीब एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस द्वारा दिन-रात चौकसी बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यहां हम आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। देश विरोधी ताकतें ऐसे मौके की फिराक में रहती हैं, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर निगरानी बढ़ाने और मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में मालवा और माझे की पुलिस रेंज का भी दौरा किया है। इसके अलावा रविवार को डीजीपी ने भी लुधियाना में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *