Punjab Weather: पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी, मुख्यमंत्री बोले- हालात काबू में हैं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather: पंजाब के 4 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पंजाब के रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर और कपूरथला के कई गांवों में पानी घुस गया है। सतुलज नदी पर बने भाखड़ा बांध और ब्यास नदी के पौंग डैम से फ्लड गेट खोल दिए जाने के बाद ये नौबत आई।

हिमाचल में हो रही लगातार बारिश से भाखड़ा डैम में पानी लगातार बढ़ रहा है। यहां डेंजर लेवल से पानी सिर्फ 5 फुट नीचे हैं। इसी वजह से अगले 5 दिन के लिए डैम के गेट 8-8 फुट खुले रखने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

सीएम ने कहा- पंजाब में हालात काबू में हैं। पंजाब सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संपर्क में है। राज्य में रणजीत सागर डैम व पौंग डैम से राज्य को कोई खतरा नहीं है। दोनों डैमों की स्थिति ठीक है। वहीं बाढ़ग्रस्त एरिया में टीमें जुटी हुई हैं। लोगों की जानमाल की रक्षा करना पंजाब सरकार का फर्ज है। बाढ़ ग्रस्त हिस्सों में फंसे हर व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

भाखड़ा और पौंग डैम को ऑपरेट करने वाले भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के अफसरों के मुताबिक मंगलवार को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 12-12 फुट खोलने पड़े। बीते 35 बरसों में पहली बार डैम के फ्लड गेट इतने खोले गए। इसी तरह पौंग डैम से भी लगातार ब्यास नदी में पानी रिलीज किया रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पंजाब में बिगड़ते हालात देखकर CM भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के आदेश दिए हैं। मंत्रियों को बचाव और राहत कार्य की मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है।

उधर हालात बिगड़ते देखकर पंजाब सरकार ने आर्मी से मदद मांगी है। लोगों को निकालने के लिए रोपड़ के कई गांवों और शहर में हेलिपैड बनाए गए हैं। NDRF पहले से ही बचाव कार्य में जुटी है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *