Jalandhar News: नकोदर रोड खांबड़ा में JDA के अफसरों की मिलीभगत से 20 से ज्यादा अवैध दुकानें और कामर्शियल इमारतों का अवैध निर्माण, सरकार को लाखों की चपत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे नकोदर रोड पर खांबड़ा में धड़ाधड़ दुकानें औऱ कामर्शियल शोरूम अवैध तरीके से बन रहे हैं। नकोदर रोड पर खांबड़ा में मालको गेट के पास अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही हैं। यहां 20 दुकानें और कुछ कामर्शियल इमारतें बनाई जा रही है।

खांबड़ा में अवैध रूप से बनी दुकानें
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने इससे पहले भी जेडीए के अफसरों और मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायतें की थी। उन्होंने बताय़ा कि श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल (बैकसाइड एलडिको) के सामने कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई है। इसके साथ ही मालको गेट के पास कई दुकानें बन रही हैं।

खांबड़ा में अवैध रूप से बनी दुकानें
ये भी पढ़ें: नकोदर रोड खांबड़ा में अवैध रूप से बन रही हैं कई दुकानें

नकोदर रोड पर खांबड़ा में एक के बाद एक कई नाजायज इमारतें बन रही हैं। न तो जेडीए का कोई जेई वहां चेक करने जा रहा है, न ही एसडीओ, एटीपी और अन्य अफसर कार्रवाई के आदेश दे रहे हैं। रवि छाबड़ा का आरोप है कि जेडीए के अफसर लाखों रुपए लेकर अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।

खांबड़ा में अवैध रूप से बनी दुकानें
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

छाबड़ा ने कहा कि इससे पहले भी श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल (बैकसाइड एलडिको) के सामने बनाई जा रही दुकानों की शिकायत की गई थी, लेकिन जेडीए के अफसरों ने कोई कार्ऱवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अब इसकी शिकायत विजीलैंस से करेंगे। उन्होंने कहा कि जेडीए के अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *