Jalandhar News: जालंधर में गुलाब देवी रोड पर नहर वाली रोड किनारे बना दिया अवैध शोरूम, RTI एक्टिविस्ट ने की विजीलैंस से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में गुलाब देवी रोड पर निकट नहर वाली रोड के पास अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनकर खड़ी हो गई है। जबकि इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की गई थी। आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की थी।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

अब आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत नए कमिश्नर ऋषिपाल सिंह से की है। करणप्रीत सिंह के मुताबिक गुलाब देवी रोड के पास नहर वाली रोड पर अवैध रूप से कई कामर्शियल इमारत बन गई हैं। इससे नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। इसमें बिल्डिंग ब्रांच के ही कई मुलाजिम की सांठगांठ है।

जालंधर में गुलाब देवी रोड पर अवैध रूप से बनी इमारत
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

करणप्रीत सिंह ने बताया कि निगम अधिकारियों के साथ साथ इसकी शिकायत विजीलैंस से भी की है। उन्होंने कहा कि नहर वाली रोड पर एक के बाद कई अवैध इमारतें बन गई हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके की एटीपी और एमटीपी के कामों की जांच करवाई जाए।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *