Jalandhar News: पत्रकार रवि गिल सुसाइड केस: परिवार के साथ समर्थकों ने पीएपी चौक किया जाम, सोशल मीडिया में महिला पत्रकार की VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डिजिटल पत्रकार और निजी पोर्टल के एडिटर रवि गिल की सुसाइड के लिए उकसाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर से लोगों ने पीएपी चौक पर धरना दे दिया है। धरना प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे जाम हो गया है। उधर, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि फेसबुक पर कीर्ति गिल लाइव होकर खुद को बेकसूर बताया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, यूपी STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पुलिस ने आज मृतक पत्रकार रवि गिल के घरवालों को बताया था कि आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसके बाद परिवार वालों ने रवि गिल का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कीर्ति गिल की एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इसमें कीर्ति खुद को बेकसूर बता रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वालों ने जब पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की बात की गई तो पता चला अभी गिरफ्तारी नहीं हुए, इसके बाद रवि गिल के परिवार वाले और उनके समर्थक भड़क उठे। रवि के परिजनों ने बारादरी थाने के बाहर पहले धरना लगाया उसके बाद खालसा कालेज फ्लाई ओवर को जाम कर दिया है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *