Viral News: बीच सड़क पर आपस में भिड़ी 3 महिलाएं, जमकर चले लात घूंसे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Viral News: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में तीन महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना बीते रविवार 20 अगस्त की बताई जा रही है। रोड रेज और गलत साइड पर गाड़ी चलाने को लेकर हुई बहस में तीनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

जिसके बाद में मामला थाने तक भी पहुंचा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 34 की बताई जा रही है। जहां एक युवती रॉन्ग साइड गाड़ी चला रही थी तो लोगों ने उसे रोका।लड़की ने लोगों की बात नहीं मानी और फिर एक कार से टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार होते समय दोनों महिलाओं ने लड़की को रोक लिया।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इस पर लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि उक्त महिला दोनों महिलाओं को लात मार रही है। जवाबी कार्रवाई में महिलाओं ने लड़की की पिटाई की और उसके बाल खींचती नजर आईं है। जिसे बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *