Jalandhar News: दकोहा फाटक के पास अवैध कालोनी काटकर कई दुकानें बनाई, आदर्श नगर की कोठी में बन गई अवैध दुकानें, नए कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर नकेल कसने के लिए नए कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने भले ही सख्ती की है, लेकिन बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अफसरों की मिलीभगत से लगातार अवैध निर्माण और कालोनियां बनाई जा रही हैं, जिससे सरकार करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

ताजा मामला दकोहा रेलवे फाटक के पास अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इसमें फ्रंट में कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई है। कुछ महीने पहले यहां एटीपी रहे सुखदेव वशिष्ठ ने दुकानों पर कार्रवाई की थी, लेकिन सुखदेव वशिष्ठ के हटने के बाद दकोहा फाटक के पास फिर से दुकानें बन गई हैं।

दकोहा फाटक के पास अवैध रूप से काटी गई कालोनी में बनी दुकानें

दकोहा फाटक के पास एक कालोनाइजर ने निगम के एक पूर्व अफसर के साथ मिलकर नगर निगम को तगड़ा चूना लगाया है। पहले उक्त कालोनाइजर ने निगम के एक पूर्व अफसर के साथ मिलकर तल्हण रोड पर कामर्शियल मार्केट काट दी। इसमें कई कामर्शियल इमारत बनाई जा रही है। इस पर पिछले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कार्ऱवाई की थी।

दकोहा फाटक के पास अवैध रूप से काटी गई कालोनी में बनी दुकानें
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दकोहा फाटक के पास अवैध रूप से कालोनी काटने और कई दुकानें बनाने वाले इस कालोनाइजर ने शहर में आदर्श नगर में एक रिहाइशी कोठी को कामर्शियल में बदल दिया। आदर्श नगर गीता मंदिर के पीछे पार्क के पास कोठी को खत्म कर 5 से 7 दुकानें बना दी गई है। इसमें निगम के एक पूर्व अधिकारी की मिलीभगत बताई जा रही है।

आदर्श नगर में गीता मंदिर के पीछे कोठी में अवैध रूप से बनाई गई दुकानें

शहर के आऱटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने कमिश्नर ऋषिपाल सिंह और एमटीपी बलविंदर सिंह से उक्त कालोनी और दुकानों की फोटो के साथ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि बावा नामक कालोनाइजर ने तल्हण रोड पर पहले कामर्शियल मार्केट काट कर निगम के खजाने को चपत लगाई। अब दकोहा रेलवे फाटक के पास अवैध कालोनी काटी और अवैध रूप से कई दुकानें बना दी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

करणप्रीत सिंह ने आऱोप लगाया है कि बावा नामक कालोनाइजर ने आदर्श नगर में कोठी में 7 अवैध दुकानें बना दी गई। जबकि ये दुकानें बन नहीं सकती है। इसे निगम के एक पूर्व अधिकारी ने बनवाया है, जो बावा नामक कालोनाइजर का पार्टनर भी बताया जा रहा है। करणप्रीत का आरोप है कि इससे निगम को बड़ा नुकसान हुआ है।

इस संबंध में एमटीपी बलविंदर सिंह ने कहा है कि शिकायत के बाद उक्त कालोनी और दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदर्श नगर में कोठी में दुकान बनाने की जांच होगी। इसके साथ ही इस पर कार्रवाई के लिए संबंधित एटीपी को आदेश दिया गया है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *