Jalandhar News: जालंधर में Spa Centre के मालिक पर लड़की ने लगाए गंदा काम करने का आरोप, भारी हंगामा, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में हीट सेवन (Heat7) रैस्टोरेंट के पास NEW LIKE SPA & SALOON के मालिक पर एक लड़की ने गंदा काम करने का आरोप लगाया है। इस दौरान लड़की और उसके साथ आए लोगों ने भारी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पा सैंटर की चैकिंग की।

जानकारी के मुताबिक NEW LIKE SPA & SALOON में आज भारी हंगामा हुआ। इस स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने स्पा सेंटर पर गंभीर आरोप लगाए है। लड़की ने आरोप लगाया कि उससे गंदा काम करवाने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उसने आरोप लगाया है उससे यहां पर गलत काम करवाया जाता है। इसके साथ ही उसने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले स्पा सेंटर वालों ने उसके कपड़े बदलते हुए वीडियो बना ली जिसके बाद उसको यह काम करने के लिए लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसने बताया कि वह पिछले 2 साल से इस स्पा सेंटर में काम करती है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

लड़की ने वहां से काम छोड़ दिया है लेकिन उसके बाद भी उसको वहां से लगातार फोन आ रहा है और कहा जा रहा है कि हम आपके घर आ रहे है। जिसको लेकर पीड़ित लड़की ने NEW LIKE SPA & SALOON के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को बंद करवा दिया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में पूछताछ की जा रही है। लड़की के बयान ले लिए गए हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *