Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD की ताजा अपडेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून लगातार सक्रिय है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नदियों और नहरों में जल स्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। देश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पूर्व, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और पंजाब में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक आज असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *