Jalandhar News: जालंधर के स्कूल में अचानक हुआ धमाका, 2 छात्र घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले से बड़ी खबर है। जालंधर जिले के शाहकोट के गांव बाजवा कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसिड से 2 छात्र झुलस गए। स्कूल में टीचर बच्चों से सांइंस लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे। इसी दौरान एक तेजाब की बोतल में धमाका हो गया और वह फट गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बोतल फटने के बाद तेजाब 2 छात्रों पर जा गिरा। दोनों छात्रों को शिक्षकों ने तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है।

इस बीच सिविल अस्पताल शाहकोट में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही क्यों घटित होती हैं। यदि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। वह इस तेजाब कांड तो लेकर अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। वह इस मामले मे पुलिस थाने में बच्चों के बयान दर्ज करवा कर केस करेंगे।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *