Punjab Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेने के मामले में पासपोर्ट एजेंट को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Vigilance: राज्य में भ्रष्टचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहीम के तहत आज पंजाब की विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ब्यूरो ने आज लुधियाना में बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने पासपोर्ट एजेंट को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेकर पासपोर्ट बनाने वाले पासपोर्ट एजेंट को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने आरोपी से 20 हजार, प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किया है। वहीँ दूसरी तरफ अधिकारीयों ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बताया जा रहा है कि महिला ने CM भगवंत मान की भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी, उसने कहा कि उसको जल्दी पासपोर्ट चाहिए था तो उन लोगों ने कहा कि आप हमे 20 हजार रुपए दो और हम आपका पासपोर्ट जल्द बना देंगे।

आरोपियों ने बताया कि उनकी दफ्तर में अच्छी पहचान है जिसके कारण वह जल्द अपॉइंटमेंट दिलवा सकता है लेकिन उसने बाद भी महिला को उसका पासपोर्ट नहीं मिला। जिसके बाद उसने हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *