Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्साह, चंद्रयान जैसी राखी की बाजारों में भारी डिमांड

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan 2023: भाई और बहनों का सबसे पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व कल यानी बुधवार की शाम से शुरू होगा। उदया तिथि की वजह से लोग 31 अगस्त यानी गुरुवार को पर्व मनाएंगे, लेकिन बाजार में सजी राखी की दुकानों से रक्षाबंधन से धूम शुरू हो गई है। हालांकि कई जगह कल यानि 30 अगस्त को भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस बार सबसे राखियों में सबसे ज्यादा मांग धागे वाली रुद्राक्ष राखी की है, लेकिन चंद्रयान के चंद्रमा पर पहुंचने के बाद चंद्रयान राखी की मांग शुरू हो गई है। जबकि बाजार में अभी चंद्रयान राखी नहीं आयी है। दुकानदार राखी बनाने वाली कंपनियों से संपर्क कर रहे है। भारतीय त्योहारों में रक्षाबंधन सबसे खास है। शहर में सोने चांदी की राखी की खूब मांग है।

यहां धागे वाली व पूजा की राखी बनती और बिकती है। बाजार में पारंपरिक राखियों की भरमार है। गोटा वाली पुरातन राखी भी इस बार बाजार में सजी हुई है। दुकानदारों के मुताबिक इस बार भी राखी का भाव खास नहीं बढ़ा। पुराने दाम में ही राखी मिल रही है। 10 रुपये से 150 रुपये तक की राखी की काफी मांग है।

Chandrayan Raksha Bandhan
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

चंद्रयान राखी को लोग मांग रहे है। महिलाएं भी पूछ रही है। दिल्ली, कोलकाता संपर्क किया। अभी खेप नहीं आयी। अब बिक्री बढ़ी है। महिलाएं धागा राखी ज्यादा मांगती हैं, क्योंकि उनकी शुद्धता बरकरार रहती है। नवीन राखियां भी बाजार में उपलब्ध है। डोरा राखी, मिकी माउस आदि राखियों बच्चे पसंद कर रहे हैं।

महिलाएं कहता हैं कि भाई के लिए राखी हर बार खरीद करके ले जाती हूं। सदैव धागा राखी ही खरीदता हूं। जो पूजा पाठ के काम और भाई की कलाई पर बांधने के काम आती है। इस बार राखी कुछ ज्यादा महंगी नहीं है। रक्षाबंधन भाई बहन का बड़ा त्योहार माना गया है। भाई की मनपसंद की अच्छी राखी खोज रही हूं। चांदी की राखी का भी विकल्प रखा है। जो भाई को अच्छा लगेगा वही राखी लूंगी।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *