Yaariyan-2 Controversy: फिल्म यारियां-2 के खिलाफ जालंधर में FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Yaariyan-2 Controversy: बॉलीवुड फिल्म यारियां-2 के खिलाफ जालंधर में एफआईआर दर्ज की गई है। मूवी के एक्टर निजान जाफरी, डायरेक्टर राधिका राव, विनय सपरू और प्रोड्यूसर टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। फिल्म में सिरी साहिब (किरपाण) दिखाने को लेकर सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की करते हुए नोटिस जारी किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जालंधर में सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए 295-A के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। सिख तालमेल कमेटी की तरफ से FIR परदेसी ऑटो स्पेयर पार्ट के मालिक अली पुली मोहल्ला निवासी हरप्रीत सिंह नीटू ने दर्ज करवाई है।

हरप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यारियां-2 के गाने में जानबूझ कर सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए श्री साहिब पहन कर गाना फिल्माया गया है। इससे जहां सिख चिह्नों का अपमान हुआ है, वहीं सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मिठाई ही मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें VIDEO

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

हरप्रीत सिंह नीटू ने अपनी शिकायत में कहा है कि सिखों को गुरु साहिब ने जो 5 ककार (5 चिह्न) दिए हैं, उन्हें धारण करने के लिए व्यक्ति का अमृतधारी सिख होना जरूरी है, लेकिन फिल्म में क्लीन शेव हीरो (निजान जाफरी) सिखों के 5 ककारों में से एक सिरी साहिब (किरपाण) पहन कर गाना गा रहा है। इस गाने में फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर ने ककार की बेअदबी की है। सिख मर्यादा का भी उल्लंघन किया है।

जालंधर में दर्ज एफआईआर

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *