Canada News: कनाडा गए पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत, 4 बहनों का था इकलौता भाई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के एक युवक की कनाडा में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक जसविंदर सिंह टोना की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बताया जा रहा है कि युवक की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक युवक का नाम जसविंदर सिंह टोना बताया जा रहा है जोकि 27 वर्ष का था। मृतक युवक जसविंदर पंजाब के गांव सिलोआनी का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह 2019 में रोजी रोटी कमाने के लिए कनाडा चला गया था।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

वह कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक कनाडा में रहने वाले साथी युवकों ने परिवार को बताया कि 27 अगस्त की रात को अफोर्ड में गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के बाद रात करीब 10.30 बजे अपने कमरे में आए और सो गए। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे उन्हें पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बता दे कि 27 अगस्त की रात जसविंदर सिंह टोना को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। बताते चले कि मृतक युवक 4 बहनों का इकलौता भाई था। मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं घर वालों ने पंजाब सरकार व कनाडा में रहने वाले पंजाबियों से बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *