Government Jobs: केंद्रीय भंडारण निगम में निकली बंपर वैकेंसी, 24 सितंबर तक करें अप्लाई, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
GOVERNMENT-JOBS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले खाद और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के केंद्रीय भंडारण निगम में ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंटेंट सुपरिटेंडेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट समेत 153 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार केंद्रीय भंडारण निगम की ऑफिशल वेबसाइट www.cewacor.nic.in पर जाकर 24 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 29,000 से एक लाख 40 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 अगस्त 2023 को आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

केंद्रीय भंडारण निगम भर्ती 2023 के लिए आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को 1250 रुपए फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और फीमेल उम्मीदवार के लिए 400 रुपए आवेदन फीस तय की गई है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

https://youtu.be/PF90AnPpXkk
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *