Punjab Weather Update: पंजाब में लोगों को फिलहाल नहीं मिलेगी मॉनसून से राहत, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: अगस्त के आखिरी हफ्ते में देशभर में बेहद कमजोर हो चुके मॉनसून के इस महीने फिर से रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 1 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

यहां अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि, इसके अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। तेज गर्मी और उमस के कारण पारा लगातार बढ़ रहा है। 2 सितंबर के बाद मानसून फिर से शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय की पहाड़ियों के पास एक मॉनसून ट्रफ रेखा चल रही है। एक अन्य शाखा उत्तरपूर्वी बिहार से उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक और चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर है, जिसके कारण भारत में मानसून जल्द ही गति पकड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होगी।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *