Crime News: पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, तीन को लगी गोली, घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 02 Sep 2023

जयपुर। Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला को उसके पति ने निर्वस्त्र कर राजस्थान के एक गांव में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, गांव पहुंची और आरोपियों को सरैंडर करने का कहा, आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने गोली चलाई, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अस्पताल में दाखिल करवाया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

https://twitter.com/i/status/1697817337423167946

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, एनसीडब्ल्यू राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई दर्दनाक घटना की कड़ी निंदा करता है। एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई, उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो रिकॉर्ड किया गया। दो दिन पहले हुई घटना के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता अस्वीकार्य है।

राज्य के डीजीपी को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और आवश्यक आईपीसी धाराएं लागू करने का निर्देश दिया है। हम 5 दिनों के भीतर एक व्यापक रिपोर्ट की मांग करते हैं।” समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जैसे ही मामला प्रकाश में आया राजस्थान पुलिस ऐक्टिव हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें बनाई थी।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के पति के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गए। उनका इलाज प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा है। उपचार के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलकोटा गांव में हुई। पीड़िता की एक साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि वह गांव में ही दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। महिला के ससुराल वालों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *