Gold-Silver Price: त्योहार के बाद सोने की चमक हुई फीकी, चांदी की कीमतें भी घटी

Daily Samvad
3 Min Read
GOLD
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 02 Sep 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Gold-Silver Price: रक्षाबंधन के त्योहार के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। शनिवार (2 सितंबर) को सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 72 घंटों से स्थिर बनी हुई है। आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती और घटती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

2 सितंबर को सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 55,200 रुपये हो गई, जबकि 1 सितंबर को इसकी कीमत 55,300 रुपये थी। इससे पहले 31 अगस्त को इसकी कीमत 55150 रुपये थी। अगर 30 अगस्त की बात करें तो इसकी कीमत 54850 रुपये थी। सबसे पहले 29 अगस्त को इसकी कीमत 54600 रुपये थी। वहीं, 25, 26, 27 अगस्त को सोने की कीमत 54650 रुपये थी।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो शनिवार को इसकी कीमत 110 रुपये गिरकर 59685 रुपये पर आ गई, इससे पहले 1 सितंबर को इसकी कीमत 59795 रुपये थी। सराफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि सितंबर की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है, लेकिन चांदी की कीमत पिछले 72 घंटे से स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सोने के अलावा चांदी की कीमत की बात करें तो 2 सितंबर को इसकी कीमत 80700 रुपये थी। इससे पहले 1 सितंबर और 31 अगस्त को भी यही कीमत थी।जबकि 30 अगस्त को इसकी कीमत 80,200 रुपये थी। इससे पहले 29 अगस्त को इसकी कीमत 80,000 रुपये थी। चांदी की कीमत 28 अगस्त को भी यही थी। इससे पहले 26 और 27 अगस्त को इसकी कीमत 79,500 रुपये थी।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *