ISRO Aditya L1 Mission 2023: भारत का पहला सूर्य मिशन ‘आदित्य- एल 1’ आज दोपहर होगा लॉन्च, काशी में पूजा पाठ

Daily Samvad
2 Min Read

वाराणसी। ISRO Aditya L1 Mission 2023 Launching Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सूर्य मिशन की तैयारी पूरी कर ली है। इस मिशन को दो सितंबर यानी आज दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से ‘आदित्य-एल1’ मिशन (Aditya-L1) को लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा। आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

भारत के पहले सौर मिशन के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे शुरू हो गई। शनिवार सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी57 रॉकेट से आदित्य एल1 उड़ान भरेगा।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

आदित्य एल1 पृथ्वी से लगभग 15 किमी की यात्रा करने के बाद 125 दिनों में लैग्रेंजियन बिंदु एल1 के पास एक हेलो कक्षा में स्थापित होने की उम्मीद है। इस बिंदु को सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 आज यानी दो सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च होगा।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *