Punjab News: डा. बलजीत कौर ने आंगनवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के साथ की मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 02 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध है वहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा राज्य में आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुये राज्य में बन रहे आंगणवाड़ी सैंटरों की स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण का काम जल्दी से जल्दी मुकम्मल करवाने के लिए कार्रवाई की जाए।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यशील है। उन्होंने यह भी कहा कि आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर माधवी कटारिया, एडीशनल डायरैक्टर ग्रामीण एवं पंचायत विभाग संजीव गर्ग और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दर कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *