Chamomile Tea Benefits: गुणों का खजाना है कैमोमाइल टी, जानें इसके अनगिनत फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chamomile Tea Benefits: कैमोमाइल को बबूने के फूल के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इससे बनी चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। कैमोमाइल खासकर एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। कैमोमाइल को हर्बल टी के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

नींद की कमी के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं, तो आपके लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।

चैन की नींद सोने के लिए रात के खाने के बाद आप इस चाय को पी सकते हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद कैमोमाइल टी पी सकते हैं। इसे पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों से बचा जा सकता है।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

अगर आप सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान है, तो कैमोमाइल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह आपको बंद नाक से राहत दिला सकता है। आप कैमोमाइल भाप भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कैमोमाइल चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे स्किन के रंगत में निखार आता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए इस जादुई चाय की जरूर चुस्की लें।

इस तरह बनाएं कैमोमाइल टी- सामग्री

2 चम्मच सूखे कैमोमाइल के फूल, 1 -2 कप पानी, 1 टी स्पून चीनी

बनाने की विधि- एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें कैमोमाइल फूल मिलाएं और इसे अच्छी तरह उबालें।
अब इसे छान लें और स्वाद के लिए इसमें चीनी या गुड़ मिला सकते हैं।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *