Punjab News: शादी के लिए परिवार नहीं था तैयार, लड़की ने अपने साथियों के साथ लड़के के मातापिता को जमकर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना के इंदर सिंह नगर में शादी के लिए परिवार के राजी नहीं होने पर एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के परिवार के तीन सदस्यों और उनके पडोसी के साथ मारपीट (Ludhiana Fight) की है। थाना सदर की पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पुलिस को दिए शिकायत में इंदर सिंह नगर के निवासी राजू सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में रामदास गुप्ता नामक व्यक्ति की फैक्टरी है। राजू सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को आरोपी संजना यादव नामक युवती अपने साथियों के साथ रामदास गुप्ता, उसकी पत्नी मालती देवी और उसके बेटे राम बचन के साथ गाली गलौज कर रही थी।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

राजू सिंह ने बताया कि जब वह उन्हें छुडाने के लिए गया तो आरोपितों ने उसकी, रामदास गुप्ता और उसके पारिवारिक सदस्यों की डंडे, बेसबाल और तलवार के साथ मारपीट की। आरोपी लोगों को इक्ठठा होते देख मौके से फरार हो गए। राजू सिंह ने बताया कि आरोपित संजना यादव रामदास गुप्ता के बेटे राम प्रकाश गुप्ता के साथ शादी करवाना चाहती थी लेकिन रामदास गुप्ता का परिवार उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

शादी न होने के कारण आरोपित ने उनके साथ मारपीट की। थाना सदर में बाबा इंदर सिंह नगर निवासी समित्री देवी, दुगरी निवासी अरमान, संजना यादव, बिटू यादव, दीपू, राजा, संजीत, अमनदीप, गुरवीर, मोहन सिंह और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिरोजपुर नगर कौंसिल में बगावत, कांग्रेसियों में फूट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *