Patna: ‘…इसमें गलत क्या है?’ सरकारी छुट्टियां घटाने पर पटना पहुंचकर बोले CM नीतीश कुमार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, पटना। Patna: आईएनडीआईए की बैठक के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने तमाम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने स्कूलों में सरकारी छुट्टियां घटाए जाने के मुद्दे पर कहा कि इसमें गलत क्या है? बच्चों को शिक्षित ही तो बना रहे हैं। हम चाहते हैं कि बच्चों को समय पर अच्छी शिक्षा मिले।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मुख्यमंत्री नीतीश ने यह भी कहा कि आईएनडीआईए की बैठक बहुत ही अच्छी रही है। अब हम सब मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 5 तरह के कामों के लिए कमेटी बन गई है। केंद्र सरकार बहुत कुछ कर रही है, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव (Election) एकसाथ कराने की बात हो रही है। ये तो पहले भी होता था, ये बहुत अच्छा है।

बहुत सी चीजें पहले होती थीं, जनगणना भी हर 10 साल में होती थी, लेकिन आपने (भाजपा) नहीं कराया, ये तो होना चाहिए था। कल इन सब पर भी बात हुई। सीएम नीतीश ने कहा कि मुझे पहले से ही शक है कि ये पहले चुनाव करा देंगे। विपक्ष की एकता से ये खतरा महसूस कर रहे हैं। केंद्र सरकार बहुत घबराहट में है।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और भारत गठबंधन की बैठक के मुद्दे पर कहा कि सीटों के बंटवारे में कोई समस्या नहीं है। इस पर चर्चा (गठबंधन के भीतर) जल्द ही शुरू होगी। 2 अक्टूबर को बापू की जयंती पर हम एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

तेजस्वी यादव ने छेड़ा ‘वन नेशन, वन इनकम’ का राग

इधर, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने कहा कि जनता जो मजबूत विकल्प चाहती थी, वो विकल्प हम तैयार कर रहे हैं। समन्वय समिति (गठबंधन की) भी बन गई है… ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (One Nation, One Election) से पहले उन्हें ‘वन नेशन, वन इनकम’ (One Nation, One Income policy) करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले लोगों के साथ आर्थिक न्याय करें। वे (भाजपा) पूरे देश पर कब्जा करना चाहते हैं।तेजस्वी ने कहा कि बाद में वे (भाजपा) कहेंगे कि ‘एक राष्ट्र एक नेता’, ‘एक राष्ट्र एक पार्टी’। वे किस रास्ते पर जा रहे हैं? ‘एक राष्ट्र, एक धर्म’ (One Nation, One Religion), ये बेकार की बातें हैं…।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *