World Coconut Day 2023: सेंट सोल्जर स्कूल में विश्व दिवस पर छात्रों को नारियल के गुणों की जानकारी दी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। World Coconut Day 2023: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में विश्व नारियल दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान छात्रों को नारियल के महत्व की जानकारी दी गई। छात्रों ने पोस्टर बनाकर नारियल के इस्तेमाल और उसके गुणों के बारे में लोगों को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

स्कूल प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने बताया कि नारियल का जिक्र वेदों में मिलता है, जिनमें इसे कल्पवृक्ष कहा गया है। पश्चिमी दुनिया नारियल से 6 वीं शताब्दी तक अनजान थी। यह हिंद महासागर के जरिए भारत से इजिप्ट पहुंचा। 20वीं शताब्दी तक निकोबार द्वीप पर सामान खरीदने के लिए साबुत नारियल का बतौर करंसी इस्तेमाल किया जाता था।

नारियल के फल को बहुत शुभ माना जाता है और इसे श्रीफल भी कहते हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत करते वक्त नारियल फोड़ने की परंपरा है। यह परंपरा इस बात का संकेत है कि ऐसा करके एक शख्स अपना अहंकार त्याग कर सब कुछ ईश्वर को सौंप देता है। उन्होंने यह भी बताया कि नारियल एक मल्टी पर्पज फूड आइटम है।

देखें कैसे बनता है आपका पंसदीदा बर्गर और पास्ता….

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

नारियल पानी में शुगर, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो प्यास बुझाने के अलावा थकान भी मिटाती है। 48.5 फीसदी लॉरिक एसिड की वजह से नारियल पानी को मां के दूध के बराबर पौष्टिक माना जाता है। उन्होंने अच्छी सेहत के समूह छात्रों को कोल्ड ड्रिंक की बजाए नारियल पानी पीने ओर नारियल खाने के लिए प्रेरित किया।

फिरोजपुर नगर कौंसिल में बगावत, कांग्रेसियों में फूट, देखें

Punjab। ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਬਗਾਵਤ, ਕਾਂਗਰਸੀ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਵਿੱਚ ਫੁੱਟ | Daily Samvad Punjabi




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *