डेली संवाद, तरनतारन। Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति 15वें सीजन को अपना पहला करोड़पति (First Crorepati in KBC-15) मिल गया है। सीजन 15 के करोड़पति बनने वाले पहले व्यक्ति पंजाब के तरनतारन से है। जी हां पंजाब के जसकरण सिंह ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपए जीते हैं।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
जसकरण सिंह ने शो में बताया कि वह तरनतारन के खालरा गांव से हैं। उनके गांव से बहुत कम लोगों ने ग्रेजुएशन किया है और वो उनमें से एक हैं। अपने गांव से पढाई के लिए वह चार घंटे का सफर तय करके जाते हैं। वैसे तो वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
जसकरण ने बताया कि अगले साल आईएस का उनका पहला अटेंप्ट होगा। उनका कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति में जीती हुई राशि उनकी अब तक की पहली कमाई है। ये बात शो के दौरान जसकरण ने बताई, शो में एक करोड़ जीतने के बाद बिग बी ने अगला 7 करोड़ का सवाल भी पूछा, जिसके बारे में इस वीडियो में दिखाया गया है।