IRFC share price: शानदार तेजी की बदौलत शेयर बाजार पूरे जोश में, 20 फीसदी तक दौड़ा यह शेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 04 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। IRFC share price: शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में रेलवे से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में गजब की तेजी देखी जा रही है। निवेशकों की ओर से भारी खरीदारी के चलते रेलवे से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में 20 फीसदी की उछाल देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC), रेल विकास निगम (RVNL), टेक्समैको ( Texmaco Rail) और इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) के शेयरों में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। रेलवे से जुड़ी कंपनियों में सबसे बड़ी तेजी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के स्टॉक में देखी जा रही है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

आईआरएफसी का शेयर 20 फीसदी के उछाल के साथ 66.78 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। शेयर में अपर सर्किट लग चुका है। मल्टीबैगर स्टॉक रेल विकास निगम के शेयर में भी भारी तेजी है। स्टॉक 17.22 फीसदी के उछाल के साथ 162.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आरवीएनएल और आईआरएफसी दोनों की स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इरकॉन इंटरनेशनल के स्टॉक में भी भारी खरीदारी के चलते शानदार तेजी है। इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर 12.85 फीसदी के उछाल के साथ 133.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा टेक्समैको रेल 8.12 फीसदी के उछाल के साथ 160.12 रुपये, टीटागढ़ रेलसिस्टम्स 4.39 फीसदी के उछाल के साथ 849.65 रुपये और आईआरसीटीसी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 704 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नगर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *