Punjab News: पंजाब में 80 अध्यापक होंगे सम्मानित, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी मंजूरी

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 04 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2023 के अवसर पर सम्मानित किये जाने वाले चार श्रेणियों में सम्मानित किये वाले 80 अध्यापकों की सूची को आज स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस द्वारा मंजूरी दे दी गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा मंजूर की गई सूची अनुसार अध्यापक राज्य पुरुस्कार 54 अध्यापकों को दिया जायेगा जबकि यंग टीचर अवार्ड 11 अध्यापकों को दिया जायेगा। इसके इलावा 10 अध्यापकों को प्रबंधकी अवार्ड और 5 अध्यापकों विशेष सम्मान भी दिया जायेगा।

पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय अध्यापक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से सम्मान के लिए चुने गए सभी अध्यापकों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि सम्मान प्राप्त करने वाले अध्यापक अन्य अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

स. बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अध्यापक दिवस सम्बन्धी राज्य स्तरीय समागम मोगा में करवाया जा रहा है। इस समागम में मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार अवार्ड के लिए चयन ज़िला स्तरीय कमेटी और राज्य स्तर पर ज्यूरी द्वारा किया गया जिसको आज उन्होंने मंजूरी दे दी है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *