Punjab News: पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों को राष्ट्रीय अध्यापक दिवस की दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 04 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय अध्यापक दिवस की पूर्व संध्या पर अध्यापक भाईचारे को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनको विद्यार्थियों में अनुशासन, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, समर्पण और अच्छे आचरण जैसे उत्तम गुण पैदा करने के लिए हर संभव यत्न करने की अपील की है जिससे हमारे विद्यार्थी समाज के आदर्श नागरिक बन सकें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आज यहां जारी एक संदेश में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शानदार दिन अलग-अलग क्षेत्रों विशेष तौर पर शिक्षा प्रणाली में बेमिसाल सुधार करने में अहम योगदान डालने वाले प्रसिद्ध विद्वान, राजनेता और महान दार्शनिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन वाले दिन मनाया जाता है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के अनुसार, “शिक्षा वह है जो व्यक्ति को निडर बनाती है, उसको एकता का पाठ सिखाती है, उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है और उसको अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती है।’’ इसी तरह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का कथन, “अध्यापन एक बहुत ही उत्तम पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, योग्यता और भविष्य को आकार देता है।’’

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बैंस ने भविष्य के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक सीख देने और शिक्षा के द्वारा नैतिक मूल्यों का संचार करने में अध्यापकों के काम की भूमिका की सराहना भी की। अध्यापकों को विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद की भावना और नैतिक मूल्य ग्रहण करवा के विद्यार्थियों विशेषतः समाज के पिछड़े वर्गों से सम्बन्धित विद्यार्थियों का भविष्य बदलने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए बैंस ने कहा कि अध्यापक, हमारे देश के उज्जवल भविष्य को यकीनी बनाने के साथ-साथ समय-समय पर आने चुनौतियों का डट कर सामना करने के लिए विद्यार्थियों के आदर्श मॉडल होते हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नगर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *