Weather Update: देश में एक बार फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: देश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दक्षिण भारत में इस समय भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश के लिए कम से कम तीन दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

7-8 सितंबर के बाद यहां बारिश शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भी कुछ चुनिंदा जगहों पर आज बारिश संभव है। दिल्ली एनसीआर के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों तक यहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जूझना पड़ सकता है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ हिमालय की पहाड़ियों के करीब बढ़ रहा है। चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर है। यह चक्रवाती क्षेत्र भारत के मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसी तरह दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बताया गया कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के चुनिंदा इलाकों, केरल, दक्षिण भारत के आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो दिन में मध्य प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय हो जाएगा। 5 सितंबर से कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *