G20 Summit In Delhi: जानिए, 8 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद या नहीं?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। G20 Summit In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान किसी भी मेट्रो स्टेशन के गेट बंद नहीं किए जाएंगे।

रविवार को इस संबंध में जारी अपने एक आदेश को दिल्ली पुलिस ने वापस ले लिया है। पुलिस ने आदेश में कहा था कि 8 से 10 सितंबर तक 38 मेट्रो स्टेशन के 67 गेट बंद कर किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

गौरतलब है कि सोमवार (4 सितंबर) को यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इन तीन दिनों तक किसी भी मेट्रो स्टेशन के गेट बंद नहीं किए जाएंगे। केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद किया जाएगा। अन्य किसी भी मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी।

कुछ स्टेशनों में 5 से 10 मिनट आवाजाही पर रहेगी रोक

उन्होंने बताया था कि वीवीआइपी के काफिले निकलने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पांच से दस मिनट के लिए कुछ मेट्रो स्टेशनों में आवाजाही को बंद किया जा सकता है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नई दिल्ली पुलिस जिला और एनडीएमसी क्षेत्र को सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। इस दौरान नई दिल्ली में रहने वालों के साथ ही रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट आने-जाने वालों को नहीं रोका जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोग आवाजाही के लिए अपनी गाड़ियों के अलावा ऑटो-टैक्सी का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन सफर के दौरान उन्हें अपने पते से संबंधित दस्तावेज रखने होंगे। स्वास्थ्य एवं सिविक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश मिलेगा।

ऑनलाइन सामान की डिलीवरी रहेगी बंद

दिल्ली में मालवाहक वाहनों को अनुमति नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, फल, दवाएं आदि लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से एंट्री पास जारी किए गए हैं। इसके अलावा डाक, स्वास्थ्य, पैथ लैब सेवा और खाने की डिलीवरी करने जैसे पेशे से जुड़े लोगों को प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन सामान डिलीवरी वालों पर प्रतिबंध रहेगा।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *