Jalandhar News Deck 5: जालंधर के मॉडल टाउन में Deck 5 रेस्टोरेंट और इमारत मालिक के खिलाफ कमिश्नर से शिकायत, ज्वाइंट कमिश्नर करेंगी जांच

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News, Deck 5: जालंधर के माडल टाउन में अवैध तरीके से इमारत में रैस्टोरेंट खोला गया है। जबकि बिल्डिंग बायलाज के मुताबिक इमारत की छत पर न तो ओपन बार खुल सकता है और न ही ऊपरी मंजिल पर किसी तरह का कंस्ट्रक्शन किया जा सकता है। बावजूद इसके इस इमारत के ऊपरी मंजिल में बार खोलकर देर रात तक शराब परोसी जा रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मामला मॉडल टाउन में स्थित Deck 5 रेस्टोरेंट से जुड़ा है। इसकी कई बार लोगों ने शिकायत भी की है। इस बार आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने Deck 5 रेस्टोरेंट और इमारत मालिक के खिलाफ नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह से शिकायत है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने शिकायत में कहा है कि जिस इमारत में Deck 5 रैस्टोरेंट चल रहा है, वह इमारत अवैध है। क्योंकि नक्शे के मुताबिक इमारत नहीं बनी है।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने शिकायत में कहा है कि जालंधर के मॉडल टाउन में डेक 5 बियर बार और रेस्टोरेंट ऊपरी मंजिल पर खोला गया है। जहां किसी तरह से कोई सुरक्षा नहीं है। जिससे अगर पांचवी मंजिल पर कोई हादसा होता है या फिर झगड़ा हुआ तो लोग सीधे नीचे जमीन पर गिरेंगे और बड़ा हादसा हो सकता है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

क्योंकि इस रैस्टोरेंट में देर रात तक बियर बार खोल कर लोगों को बियर और शराब परोसी जाती है। जिससे आए दिन झगड़े होते रहते हैं। यहीं नहीं कई बार तो यहां बाउंसरों और ग्राहकों के बीच लड़ाई भी हो चुकी है। शिकायत पर कमिश्नर ने ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा को जांच सौंपी है।

Jalandhar News Deck 5: जालंधर के मॉडल टाउन में Deck 5 रेस्टोरेंट और इमारत मालिक के खिलाफ कमिश्नर से शिकायत, ज्वाइंट कमिश्नर करेंगी जांच
नगर निगम के कमिश्नर को दी गई शिकायत
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस संबंध में इमारत मालिक और डेक 5 रेस्टोरेंट के मालिकों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मैनेजरों ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। वहीं, इसे लेकर जब नगर निगम के एमटीपी बलविंदर सिंह बात की गई तो उन्होंने कहा कि इमारत की जांच करवाएंगे।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *