Political News: बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, हंगामे के बाद दोनों पक्षों को करवाया गया शांत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, करनाल। Political News: हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि करनाल में आज कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक थी। इस बैठक के दौरान स्टेट ऑब्जर्वर की मौजूदगी में हुड्डा-सुरजेवाला के समर्थक भिड़ गए।

Political News: बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, हंगामे के बाद दोनों पक्षों को करवाया गया शांत

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे भी चले है। बताया जा रहा है कि काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों को शांत किया गया। जिसके बाद हुड्डा गुट के लोग मीटिंग में चले गए, लेकिन वहीं रणदीप सुरजेवाला ग्रुप के लोग रेस्ट हाउस के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

नारेबाजी के दौरान हुड्‌डा ग्रुप में पूर्व विधायक राकेश कंबोज ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में गहमागहमी होती रही है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

बाद में हुड्‌डा ग्रुप गया बैठक में इसके बाद मौके पर मौजूद सीनियर नेताओं ने दोनों गुटों को शांत किया। हुड्‌डा ग्रुप से राकेश कंबोज अपने समर्थकों के साथ बैठक में चले गए, लेकिन सुरजेवाला ग्रुप बाहर खड़े होकर गो-बैक ऑब्जर्वर के नारे लगा रहे हैं। साथ ही नारा लगा रहे है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की नहीं चलने दी जाएगी।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *