Punjab News: वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए मान सरकार द्वारा जीएसटी में 28.2 प्रतिशत बढ़ोतरी- हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
4 Min Read
Harpal Singh Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 536 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान लाए क्रांतिकारी बदलावों के परिणामस्वरूप वस्तु और सेवा कर (जी. एस. टी) के राजस्व में दर्ज की गयी वृद्धि के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 5 महीनों के दौरान 28.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

यह खुलासा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022- 23 के पहले 5 महीनों के दौरान जी. एस. टी से एकत्रित किए गए कुल 6648.89 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले मौजूदा वित्तीय वर्ष में अगस्त महीने के अंत तक कुल 8524.17 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह सिर्फ़ जी. एस. टी से ही बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले 1875.28 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कराधान विभाग द्वारा विभिन्न स्रोतों से एकत्रित किये गए राजस्व के विवरण देते हुये हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान जी. एस. टी, आबकारी, वेट, सी. एस. टी. और पी. एस. डी. टी से एकत्रित कुल राजस्व में 17.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले 5 महीनों के दौरान उपरोक्त साधनों से कुल 13116.36 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के इसी अरसे के दौरान 2293. 67 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज करते कुल 15410.03 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार की तरफ से नयी आबकारी नीति लागू करने के उपरांत वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2021-22 के मुकाबले आबकारी राजस्व में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज करने के बावजूद प्राप्तियों का यह ग्राफ अभी भी ऊँचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 5 महीनों के दौरान भी आबकारी से प्राप्त राजस्व ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के इसी अरसे के मुकाबले 7.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले 5 महीनों में आबकारी से कुल 3528.92 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित हुआ था जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष के इसी अरसे के दौरान 271.31 करोड़ रुपए के बढ़ोतरी के साथ कुल 3800. 23 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया गया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व में यह बढ़ोतरी सरकार की तरफ से साफ़ नीयत से की गई कोशिशों और राज्य के लोगों से प्राप्त सहयोग के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति मज़बूत करने की मुहिम में आम लोगों को बढ़-चढ़ कर शामिल होने का मौका देने के लिए ही कराधान विभाग द्वारा ‘मेरा बिल’ और आबकारी विभाग द्वारा ‘एक्साईज क्यूआर लेबल सिटिजन’ जैसी मोबाईल एप शुरू की गई हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *