Teacher’s Day: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में मनाया गया शिक्षक दिवस : विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति किया सम्मान व्यक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Teacher’s Day: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों, मैनेजमेंट कॉलेज एवं इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन तथा अपने जीवनकाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए ‘माई मेंटर, माई गाइड’ थीम के अंतर्गत बहुत-सी गतिविधियों द्वारा उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

विद्यार्थियों ने शिक्षकों से केक कटवाया, उनका धन्यवाद करने हेतु कार्ड बनाए तथा उन पर बहुत सुंदर संदेश लिखे। इसके साथ-साथ गायन, कविता, नृत्य-प्रस्तुति द्वारा उन्होंने अपने मन के भावों को अपने शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इनोकिड्स के नन्हें बच्चों ने अपने शिक्षकों को बैज लगाए, छोटे-छोटे हाथों से सुंदर संदेश लिखे हुए कार्ड्स अपनी अध्यापिकाओं को दिए।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा विशेष रूप से शिक्षकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बहुत-सी गतिविधियों व फ़न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। फ़न गेम्स में विजेता शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा शिक्षकों के लिए लंच का खास प्रबंध किया गया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज का निर्माण करते हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए। विद्यार्थियों में ज्ञान का प्रकाश जगाने वाले सभी शिक्षक प्रशंसा व बधाई के पात्र हैं।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *