डेली संवाद, नई दिल्ली। Earth Hottest Day: इसे शुष्क मौसम का असर कहें या फिर अल नीनो वर्ष का प्रभाव… सोमवार (चार सितंबर) का दिन सितंबर में 123 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर गया। तेज धूप के चलते सावन में भी भादो का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार शाम को गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा तापमान
सोमवार को दिन भर खिली रही धूप के बीच गर्मी ने बीते 84 वर्षों (1938 से 2022) का रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर माह में सर्वाधिक 40.6 डिग्री तापमान 16 सितंबर 1938 को दर्ज किया गया था।
युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें
सोमवार का तापमान इसके बाद दूसरा सर्वाधिक है। मतलब, 1901 से लेकर 2023 तक 123 साल में 16 सितंबर 1938 ने पहली बार गर्मी का रिकार्ड तोड़ा था तो अब चार सितंबर 2023 ने दूसरा बार तोड़ा है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
मौसम विभाग के अनुसार महज 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिली। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 40.1 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़त देखने को मिली। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
अगले 2 दिन थोड़ी कम गर्मी होगी महसूस, इस दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन दिल्लीवासियों को थोड़ी कम गर्मी महसूस होगी। मंगलवार एवं बुधवार को हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं बुधवार से शुक्रवार के बीच यह 35 डिग्री तक जा सकता है।
सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग






