India Post GDS Result 2023: डाक विभाग में 30 हजार डाक सेवकों की भर्ती का परिणाम इस तारीख तक संभव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम। India Post GDS Result 2023: डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। भारतीय डाक विभाग के देश भर के विभिन्न सर्किल में तमाम डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 डेट की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन पिछली भर्ती के पैटर्न के देखें तो आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3-4 सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित किए जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस जीडीएस रिजल्ट 2023 की घोषणा सितंबर के दूसरे सप्ताह के दौरान की जा सकती है।

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न सर्किल में कुल 30 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू की थी और आखिरी तारीख 23 अगस्त निर्धारित थी। इसके बाद विभाग ने उम्मीदवारों को 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने सबमिट किए गए अप्लीकेशन में करेक्शन का मौका दिया था। इसके बाद अब नतीजों की घोषणा की जानी है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

साथ ही, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर जाती है। आवेदन किए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग क्वालिफाईंग एग्जाम (मैट्रिक) के मार्क्स के आधार पर की जाती है। उम्मीदवारों के मार्क्स के आधार पर हर डाक सर्किल के लिए अलग-अलग मेरिट बनाई जाती है और इस लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2023: कहां और कैसे देखें डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम?

आवेदन किए उम्मीदवारों को डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम देखने के लिए जीडीएस पोर्टल, indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर उम्मीदवारों को होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट सर्किलवाइज पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। उम्मीदवार अपने सर्किल से सम्बन्धित लिस्ट में अपना नाम रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च कर सकेंगे।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *