डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश में मॉनसून धीरे-धीरे फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसका फायदा अब मध्य भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और मसूरी में भी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मौसम विभाग के मुताबिक आज महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब है। इसके साथ ही इसका पूर्वी छोर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, पटना, हज़ारीबाग़, बांकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है।
युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें
इसी तर्ज पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पूर्व और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास है। आंतरिक ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश का इंतजार है। राजस्थान में भी इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है।