Accident News: स्कूल में जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, छात्राओं पर गिरा लोहे का पोल, 2 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, उदयपुर। Accident News: उदयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उदयपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में लोहे का पोल सीमेंट के ब्लॉक सहित उखड़कर छात्राओं पर गिर गया। जिससे 2 छात्राओं की मौत हो गई और 3 छात्राएं घायल हैं।

Accident News: स्कूल में जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, छात्राओं पर गिरा लोहे का पोल, 2 की मौत

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर के सरकारी स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा था इसी दौरान लोहे का पोल सीमेंट के ब्लॉक सहित उखड़कर छात्राओं पर गिर गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 छात्राओं की मौत हो गई और 3 छात्राएं घायल हो गए हैं।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

हादसा आज दोपहर 12.15 का बताया जा रहा है। इस समय स्कूल में छात्र-छात्राएं मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेने स्कूल के पोर्च में इकठ्ठा हुए थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छत पर ध्वजारोहण के लिए लगा लोहे का पोल सीमेंट के ब्लॉक सहित उखड़कर नीचे बैठी छात्राओं पर आ गिरा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जिसके बाद छात्रों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नारायणी (17) और राधा (12) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल हुई छात्राओं में वंदना, बसंती (16) और केसर (13) का इलाज चल रहा है। बता दें कि नारायणी 7वीं और राधा 8वीं क्लास में पढ़ती थी।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *