Punjab News: सीएम भगवंत मान इस दिन 710 पटवारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि लोगों को साफ़-सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 8 सितम्बर को एक समारोह के दौरान 710 नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए पटवारियों को भर्ती करने का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारू बनाना है। उन्होंने कहा कि इसका मंतव्य यह सुनिश्चित बनाना है कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध ढंग से मुश्किल रहित सुविधाएं मिल सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन 710 पटवारियों का चयन पहले ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के द्वारा किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

परन्तु कुछ औपचारिक कार्यवाहियाँ बाकी होने के कारण इनको अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़रूरी शर्तें पूरी कर दी गई हैं और इन नव-नियुक्त पटवारियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि नौजवान उम्मीदवारों की भर्ती आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की सृजना करने के लिए अहम साबित होगी।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह 18 महीनों का अनिवार्य प्रशिक्षण में से 15 महीनों का प्रशिक्षण पूरा कर चुके 741 अन्य पटवारियों को फील्ड में बतौर रेगुलर पटवारी तैनात किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के नौजवानों को राज्य की सेवा का अवसर देने के लिए पटवारियों के और पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार की समस्या का ख़ात्मा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे लोगों के कल्याण के लिए पारदर्शी और कार्यकुशल प्रशासनिक ढांचा सुनिश्चित बनाया जा सके।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *