Punjab News: नगर निगम का यह अफसर 6000 रुपए रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ज़ोन-डी नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरवाइजऱ दर्शन लाल को एक सफ़ाई सेवक का वेतन जारी करने के बदले 6000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता अरुण कुमार, जोकि नगर निगम लुधियाना में 2014 से संविदा पर सफ़ाई सेवक के रूप में काम कर रहा था और वह नवंबर 2022 में रेगुलर हुआ था, ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज दफ़्तर में शिकायत दर्ज करवाई है कि सुपरवाइजऱ दर्शन लाल सभी सफ़ाई सेवकों से उनकी ग़ैर- हाजिऱी मार्क करने का डर दिखाकर उनसे 1000 रुपए प्रति माह ले रहा है।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि रेगुलर होने के बाद उसे 6 महीनों का वेतन मिला था और मुलजिम सुपरवाइजऱ वेतन जारी करने के बदले उससे 6000 रुपए (1000 रुपए प्रति माह) की माँग कर रहा था और रिश्वत न देने की सूरत में वह भविष्य में उसकी ग़ैर- हाजिऱी लगाकर उसे परेशान करेगा।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में तारीख़ 06.09.2023 को एफ.आई.आर. नं. 21 दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना की पुलिस टीमों ने ट्रैप लगाकर हैबोवाल इलाके से सुपरवाइजऱ दर्शन लाल को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे की कार्यवाही की जा रही है और मुलजि़म को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *