Dollar to Rupee Rate: डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की गिरावट, जानिए क्या है लेटेस्ट रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dollar to Rupee Rate: डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.09 के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह कच्चे तेल की कीमत में तेजी और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

वहीं, एफआईआई की भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली के कारण भी रुपये पर दबाव बन रहा है। मंगलवार के कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों ने 1,725.11 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की थी।

किन कारणों के चलते रुपये में हो रही गिरावट?

फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली और डॉलर के मजबूती के कारण रुपये में गिरावट बनी हुई है।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

इंटरबैंक एक्सचेंज के मुताबिक, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर के साथ 83.08 पर खुला था और इसके बाद यह 83.09 पर पहुंच गया। इस कारण रुपये में 5 पैसे की गिरावट हुई। मंगलवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे गिरकर 83.04 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

दुनिया की छह बड़ी करेंसी के खिलाफ डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली है और यह 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.71 पर बना हुआ है।

कच्चे तेल में तेजी

सऊदी अरब और रूस की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कमी करने का एलान किया है। इसके कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी देखी जा रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 90.10 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

शेयर बाजार की बुधवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार के मुख्य सूचकांक सपाट कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 7.98 अंक बढ़कर 65,787.99 अंक और निफ्टी 0.10 अंक बढ़कर 19,576 अंक पर था।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *